भारत

युवक की चाकू मारकर हत्या, जेल से छूटकर बाहर आया था बदमाश

Shantanu Roy
6 Aug 2023 10:10 AM GMT
युवक की चाकू मारकर हत्या, जेल से छूटकर बाहर आया था बदमाश
x
बड़ी खबर
भागलपुर। बेखौफ बदमाशों ने मंदिर परिसर में ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। युवक सुबह सवेरे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था और बाद में उसकी हत्या की खबर परिजनों को मिली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र में गंगटी की है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय रुपेश उर्फ मुखिया मंडल के रूप में की गई है। रविवार की सुबह करीब साढ़े नै बजे रूपेश अलख धाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच परिजनों को खबर मिली की मंदिर परिसर से रूपेश के शव को बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चाकू और ईंट से वार करने के निशान मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि साल 2022 में हबीबपुर थाना क्षेत्र में अजीत यादव की हत्या हो गई थी। उस मामले में रूपेश को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने रूपेश के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था। पिछले कुछ दिनों से उसे हत्या की धमकी दी जा रही थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
Next Story