भारत
युवक नहा रही लड़की का चुपके से बना रहा था वीडियो, तभी...परिजन गुस्से में
jantaserishta.com
14 May 2024 4:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के एक गांव में एक युवक हैंडपंप पर नहा रही लड़की का चुपके से वीडियो बना रहा था। अचानक लड़की की नजर उस पर पड़ गई तो वह अवाक रह गई। लड़की ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने के साथ मारने पीटने की धमकी देने लगा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र का है। लड़की का कहना है कि रविवार को अपराह्न 3 बजे वह हैंडपंप पर नहा रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक चुपके से उसका वीडियो बना रहा था। जिस पर अचानक उसकी नजर पड़ गई। खुद को पकड़ा जाना देखकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की आरोपी युवक के घर पर उलाहना देने गई तो आरोपी और उसके परिवारीजनों ने गाली गलौज करते हुए पीटने के लिए दौड़ा लिया। लड़की भागकर वापस अपने घर पहुंची। इसके बाद वह थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
इस मामले में हरपुर-बुदहट थाने के एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





