भारत

युवक को मार डाला...सदमे में परिजन, कारण हैरान कर देगा

jantaserishta.com
30 Dec 2022 11:07 AM IST
युवक को मार डाला...सदमे में परिजन, कारण हैरान कर देगा
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बहन को बार-बार फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा था.
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में तेज धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्स से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.
यह घटना रहटगांव के गांव दूधकच्छ की है. जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी विशाल मृतक जीतेंद्र दमाड़े की बहन को बार-बार फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा था. जीतेंद्र ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की गई पर वह नहीं माना. इस दौरान इनके बीच कुछ कहासुनी हुई और बात काफी बढ़ गई. फिर आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर जीतेंद्र को मौत के घाट उतार दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना का पहले से अंदेशा था. जिसके चलते दो माह पहले रहटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
मृतक के परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों के घरों को बुलडोजर को चलाकर नष्ट कर देने चाहिए और तीनों आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मृतक की बहन का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अनिल डोंगरे (23), विशाल डोंगरे (26), संजय डोंगरे (24) और उनके माता-पिता माणिक चंद (55) और रामबाई (50) ने मिलकर उसके भाई हत्या की है.
मृतक की बहन ने बताया कि विशाल मुझसे शादी करने की जिद कर रहा था. कई बार उसने मेरे साथ छेड़छाड़ भी की. मेरे भाई जीतेंद्र ने उसे कई बार समझाया था. विशाल बार-बार मुझे धमकी देता था कि शादी करेगा को तो मुझसे ही करेगा. कभी रात में दो, तीन बजे फोन और मैसेज कर देता था. जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी.
इस मामले पर थाना प्रभारी मनोज उइके ने बताया कि हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक आरोपी की बहन से शादी करना चाहता था. जिसे लेकर इनमें पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. आरिपियों से पूछताछ की जा रही है कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story