भारत

युवक को मार डाला...इलाके में पुलिस फोर्स पहुंची

jantaserishta.com
1 Jan 2023 4:25 PM IST
युवक को मार डाला...इलाके में पुलिस फोर्स पहुंची
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तीर शरीर में जा घुसा.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. लोगों का कहना है कि उसने मवेशी (जानवर) चुराने की कोशिश की थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला. शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया.
पुलिस के मुताबिक मृतक आपराधिक प्रवृति का था. उस पर पहले से चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल, गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के आदिवासी बाहुल्य सादी गंवारों गांव में सिमरिया गांव के रहने वाले विनोद चौधरी की हत्या की गई है. बताया गया कि शनिवार-रविवार की रात विनोद गांव के रहने वाले बीरालाल टुडू के घर में बंधे मवेशियों को खोल रहा था. इसी दौरान मवेशियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.
शोर सुन बीरालाल जाग गया. उसने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन विनोद ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था. बीरालाल शोर मचाता हुआ पीछे के दरवाजे से तीन-धनुष लेकर बाहर निकला. उसके चिल्लाने की आवाज सुन और भी लोग जाग गए.
बीरालाल ने देखा कि विनोद उसकी बकरियां चुराने का प्रयास कर रहा है. तो उसने तीर चला दिया. तीर विनोद के शरीर में जा घुसा. इसके बाद और लोग भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने मिलकर विनोद को पकड़ लिया.
इसके बाद उसे खंबे से बांध कर जमकर पीटना शुरू कर दिया. बुरी तरह से पीटे जाने के कारण विनोद की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया.
पुलिस का कहना है कि गांववालों के मुताबिक विनोद जानवर चोरी करने आया था. रोकने पर उसने इन लोगों पर हमला किया. फिर इन लोगों ने मिलकर विनोद को पीटा. इस दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक मृतक विनोद आदतन अपराधी था. उस पर चोरी सहित अन्य कई मामले दर्ज थे. उसकी मौत के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story