भारत
युवक को भाभी से था प्यार, भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
29 Sept 2025 5:42 PM IST

x
प्रेम संबंध की कीमत आखिरकार अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक युवक को भाभी से प्रेम संबंध की कीमत आखिरकार अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सुरेश सहनी के पुत्र टुनटुन कुमार (20) की हत्या कर दी गई। बताया गया कि टुनटुन शाम को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
बताया गया कि शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थीं। तभी अचानक उन्हें गंध आने लगी। जब वे पास गईं तो देखा कि गन्ने के खेत में टुनटुन कुमार का शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस को पता चला कि टुनटुन का अपने चचेरे भाई देवानंद सहनी की पत्नी से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में जब देवानंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
अनुमण्डल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को बताया कि अपनी पत्नी से टुनटुन के प्रेम प्रसंग होने के कारण देवानंद सहनी ने उसकी हत्या कर दी। देवानंद सहनी ने गोबिंद सहनी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में ही इस घटना को अंजाम दिया गया।
Tagsबिहारयुवक को भाभी से था प्यारहत्याक्राइम न्यूज़Bihar: A young man was in love with his sister-in-lawmurdercrime news.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





