कर्ज में डूबा था युवक, रच डाली खुद के अपहरण की कहानी, फिर...

DEMO PIC
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी निवासी एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। इधर, अपहरण की सूचना मिलते ही खड्डा थाने की पुलिस हरकत में आ गई और हर संभावित जगहों पर युवक की तलाश करने लगी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रविवार की आधी रात युवक को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची है। मामले में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





