भारत
तीसरी शादी करने जा रहा था युवक, दो पत्नियों ने विवाह समारोह में पहुंचकर खोल दी पोल
jantaserishta.com
25 May 2024 7:10 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
झांसी: यूपी के झांसी जिले में शादी-बारात को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार की देर रात पहली की मौत और दूसरी से तलाक बताकर तीसरी शादी रचाने जा रहे युवक की दो पत्नियों ने विवाह समारोह में पहुंचकर पोल खोल दी। जिससे वहां हंगामा मच गया। वहीं खुशियां गम में बदल गई। भनक लगते ही दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। जबकि दुल्हन इंतजार करती रही। हालांकि पुलिस ने शादी रुकवा दी। धोखेबाज दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। समथर थाना क्षेत्र के गांव बसोवई निवासी विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी जालौन के एट निवासी जीतेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार की रात बारात का इंतजार हो रहा था। सारी तैयारियां हो चुकी हो चुकी थीं। महिलाएं नाच-गा रही थीं।
मेहमान, रिश्तेदार खा-पी रहे थे, तभी विनीता व पूजा नाम की दो महिलाएं शादी समारोह में पहुंची और बताया कि वह दूल्हा बने जितेन्द्र की पहली और दूसरी पत्नियां हैं। यह सुन वधू पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। विनीता के अनुसार 10 साल पहले जितेन्द्र से उसकी शादी हुई थी। जिसकी दो बेटियां भी हैं। वहीं पूजा ने बताया कि जितेंद्र ने पहली पत्नी विनीता की मौत की बात कहकर उससे दूसरी बार ब्याह रचाया था। उससे उसकी एक बेटी है। अब धोखा देकर वह दीपा से तीसरी शादी करने जा रहा था। सारी जानकारी होने पर दोनों यहां आई हैं। हालांकि लोगों ने उन्हें समझाकर पूरी बात जानने की कोशिश की। जीतेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, वह सबकुछ समझ चुका था।
वहीं वधू पक्ष की मानें तो जीतेंद्र द्वारा पहली की मौत और दूसरी से तलाक की बात बताकर दीपा से रिश्ता तय किया था। हंगामा बढ़ते देख सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहराल, शादी को रुकवा दिया गया है। दोनों पत्नियों को थाने लाया गया है। लड़की पक्ष वालों को भी बुलाया गया है। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इनके परिजनों को बुलाया जा रहा है। आगे जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी।
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़शादी-बारातहैरान कर देने वाला मामलामामलातीसरी शादीUP NewsUttar Pradesh NewsWedding ProcessionShocking CaseCaseThird Marriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





