
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
परिवार वाले घर में टीवी देख रहे थे.
नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल की लड़की का अपहरण कर कार में ले जा रहे युवक को लड़की के परिजनों ने लगभग 2 घंटों तक खदड़कर पकड़ा और खूब पीटा. लड़की के पिता और चाचा ने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की. न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस ने लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई जब 13 वर्षीय लड़की भोंडसी थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर पानी लाने गई थी. तब उसके परिवार वाले घर में टीवी देख रहे थे.
पुलिस ने आगे बताया कि इस दौरान एक युवक कार में आया और लड़की के घर के बाहर रुक गया. वह लड़की से कुछ बात करने लगा और अचानक उसे गाड़ी में बैठाकर तेजी से भाग निकला. ये सब देखकर पड़ोसियों ने लड़की के पिता और चाचा को जानकारी दी. आनन फानन में दोनों ने मोटर साइकिल उठाई और कार के पीछे भगा दी. पुलिस ने बताया कि कार के पीछे बाइक को आता देख आरोपी कार और लड़की दोनों को छोड़कर अरावली की ओर भाग निकला.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद भी लड़की के घर वाले युवक के पीछे भागे और दो घंटों की खोज के बाद उसे पकड़ लिया. आरोपी उसी गांव का 22 साल का प्रीतम है. गुस्साए लड़की के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
न्यूज एजेंसी के अनुसार लड़की के घरवालों की ओर से भोंडसी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा-363 (अपहरण) के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस स्टेशन के एसएचओक नीरज कुमार ने कहा कि आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हम उसे गिरफ्तार करेंगे. मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





