भारत

युवक को बेरहमी से पीटा, अवैध संबंध का था शक

jantaserishta.com
10 Oct 2022 4:30 PM IST
युवक को बेरहमी से पीटा, अवैध संबंध का था शक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कमरे में नंगा कर डंडे से पीट रहे हैं.
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग एक युवक को कमरे में नंगा कर डंडे से पीट रहे हैं. युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई हो रही है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. घटना 29 सितंबर देर रात की बताई जा रही है.
हालांकि, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. पीड़ित 23 साल का सुभाष का पास के गांव बडबिराना का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, वह एक शादीशुदा महिला के साथ 6 माह से संपर्क में था. जब इसका पता महिला के परिजनों को लगा, तो उन्होंने युवक को बहाने से फोन कर बुलाया और कहा कि एक बार बात करनी है.
युवक जैसे ही महिला के गांव पहुंचा उसे 6-7 लोगों ने बंधक बना लिया और एक कमरे ले आए. यहां उसे पहले नंगा किया और फिर बेहरमी से डंडे से पीटा गया. युवक के कमर से लेकर पैरों के तलुओं तक जामकर डंडे बरसाए गए. इसके साथ ही एक उंगली का नाखून भी उखाड़ दिया.
बताया जा रहा है कि युवक को महिला के ससुराल वाले कई बार समझा चुके थे कि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे. मगर, युवक मान ही नहीं रहा था. फिर उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए बहाने बुलाया और इसके बाद बंधक बना लिया. पहले कमरे में बंद करके बेहरमी से पीटा.
इसके बाद वहां से युवक को बोलेरो में डालकर खेत में ले गए. वहां भी जमकर तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. मारपीट में युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई हैं. बताया जा रहा है कि परिवार वाले युवक को इलाज के लिए जयपुर ले गए हैं. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
गोगामेड़ी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया, "रविवार को 7 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है. रिपोर्ट में बताया कि किशन थोरी (32), रविन्द्र मोठसरा (30), रमेश थोरी (31), सुभाष (34), सतपाल (35), सोनू नायक (30) और लाला (33) उसे बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए. वहां निर्वस्त्र कर पाइप और लात-घूंसों से पीटा और अधमरा कर छोड़ दिया."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story