भारत

पैसो के लेनदेन को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने सिगरेट पिलाई और जूते भी चटवाए

Admin2
14 March 2021 12:13 PM GMT
पैसो के लेनदेन को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने सिगरेट पिलाई और जूते भी चटवाए
x
सनसनीखेज मामला

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पैसो के विवाद में एक 17 वर्षीय लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़के साथ दरिंदगी किए जाने की बात सामने आई है. लड़के को जबरदस्ती सिगरेट पिलाई गई और जबरदस्ती जूते चाटने के लिए भी मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवाद 2,000 रुपये को लेकर हुआ था, चार आरोपी पीड़ित को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गए, जहां उनमें से एक ने पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और सभी ने उससे अपने जूते साफ करने और चाटने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 20 वर्षीय दीपक पासी के रूप में की गई है। उन पर अपहरण और हमले का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ। पीड़ित लड़का जब गुरुवार रात को घर नहीं आया तो घरवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। 20 वर्षीय दीपक पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story