भारत

युवक के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
10 Sept 2022 3:42 PM IST
युवक के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 
युवक महिला का वेश बनाकर शीतला धार्म में दर्शन करने पहुंचा था।
मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर में शनिवार को एक युवक की जमकर धुनाई हुई। पिटाई के दौरान युवक की वेशभूषा देखने वाली थी। युवक महिला का वेश बनाकर शीतला धार्म में दर्शन करने पहुंचा था। साड़ी पहने युवक ने होठों पर लिपस्टिक भी लगा रखी थी। युवक के गले में हार भी था। हालांकि बाद में उसे किसी ने पहचान लिया और शोर मचा दिया। जैसे ही युवक भागा तो लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा जयदीप सिंह ने युवक को पुलिस चौकी पर लाकर पूछताछ की।
शनिवार को पूर्णिमा होने के कारण शुक्रवार सांयकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला धाम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। उसी भीड़ में संदिग्ध युवक महिला के वेश में साड़ी पहन कर, गले में हार, सिर पर नकली बाल आदि लगाकर 3 बजे भोर में मंदिर में दर्शन करने पहुंच गया। एक महिला दर्शनार्थी अपने बच्चे के साथ दर्शन करने के लिए आई थी। महिला के वेश में युवक को देख महिला शोर मचाने लगी।
महिला के वेश में दर्शन करने पहुंचे युवक मंदिर से भागने लगा। तब अन्य दर्शनार्थियों व स्थानीय दुकानदारों ने पुराने वाहन स्टैंड से पकड़ कर युवक की खूब धुनाई कर दी। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से बच्चा चोर समझ लिए। वह युवक कहां का है पुलिस ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story