भारत

मालिक की पत्नी के साथ संबंध करना चाहता था युवक, अकेला पाकर दबाव डालने लगा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
2 March 2021 5:18 PM IST
मालिक की पत्नी के साथ संबंध करना चाहता था युवक, अकेला पाकर दबाव डालने लगा, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC

दुकान मालिक ने उसे खाने पर अपने घर बुलाया था.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक ने अपने दुकान मालिक की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी युवक उस महिला के साथ यौन संबंध बनाना चाहता था. लेकिन महिला ने इस बात से साफ इनकार कर दिया और अपने पति से उसकी शिकायत करने की धमकी दी. इसी बात से खफा होकर युवक ने अपने मालिक की पत्नी की हत्या कर दी.

हत्या की ये वारदात ठाणे जिले के डोंबिवली की है. जहां मानपाड़ा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात रविवार शाम की है. आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार उर्फ ​​रंजन के रूप में हुई है. आरोपी डोंबिवली में एक किराना दुकान कम डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम करता था. रविवार को दुकान मालिक ने उसे खाने पर अपने घर बुलाया था.
आरोपी रंजन के दुकान मालिक और उनकी पत्नी ने खाने से पहले ड्रिंक्स लिए और बातचीत करने लगे. अभी ये सब चल ही रहा था कि दुकान मालिक के पास एक अर्जेंट कॉल आ गई और उसे कुछ देर के लिए घर से बाहर जाना पड़ा. घर में पीछे उसकी पत्नी और कर्मचारी रंजन अकेले थे.
इसी दौरान रंजन ने अपने मालिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए अपने बॉस की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की और ऐसा करने के लिए वो महिला पर दबाव डालने लगा. रंजन की ये बात सुनकर महिला आगबबूला हो गई और उसने रंजन को धमकी दी कि वह अपने पति को उसकी करतूत के बारे में बताएगी.
महिला की बात सुनकर आरोपी रंजन घबरा गया. तभी उसने एक तेजधार हथियार से उस महिला पर हमला कर दिया और उसे चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर रंजन मौके से फरार हो गया. जब उसका दुकान मालिक घर वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को खून से लहूलुहान हालत में पाया. वो बिना देर किए अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया.
इसके बाद मानपाडा पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित दुकान मालिक का बयान दर्ज किया. उनकी निशानदेही पर ही पुलिस टीम ने उसी इलाके में एक झुग्गी पर दबिश देकर आरोपी रंजन को धरदबोचा. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के दौरान पूरी घटना बताई और अपना जुर्म कबूल किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story