
x
सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति की पहचान की गई।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कथित तौर पर झांकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं देखी हैं, लेकिन वह लोगों की पहचान नहीं कर सकीं। छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का एक समूह थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आया था, जो उनके वॉशरूम में झांकता था।
ताजा मामले में हॉस्टल से सटे एक स्थानीय किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति की पहचान की गई। शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, जिसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान नितेश करोसिया के रूप में की, और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पिछले महीने, चंडीगढ़ में एक छात्रा का एक एसएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने सार्वजनिक आक्रोश फैला दिया था, और इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी सामने आई थी, जहां छात्राओं ने शिकायत की थी कि कुछ लोग उनके छात्रावास के शौचालय में झांकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





