भारत

युवक ने पुलिस अधिकारी को झपड़ाया, थाने में किया गाली गलौज भी

Nil dhankar
5 July 2022 12:16 PM IST
युवक ने पुलिस अधिकारी को झपड़ाया, थाने में किया गाली गलौज भी
x

यूपी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mianpuri) में पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर एक युवक ने पुलिस अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस स्टेशन (Mianpuri Police Station) एक मामले में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन किसी बात पर युवक ने अपना आपा खो दिया और पुलिस अधिकारी के साथ गाली गलौज करने लगा. इतना ही नहीं युवक ने पुलिस अधिकारी की पिटाई भी कर दी. इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है. जिसमें युवक पुलिस अधिकारी को पीटता हुआ नजर आ रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी युवक को रोकने के लिए आगे आती है, लेकिन युवक के सिर पर इस कदर गुस्सा सवार है कि वो पीछे नहीं हटा. देखा जा रहा है कि थाने में और कई लोग घटना के समय कुर्सियों पर बैठे थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए सामने नहीं आया. वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुलिसकर्मी को पीट रहा है, लेकिन पुलिसकर्मी ने उस पर हाथ नहीं उठाया. वो खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. वहीं थोड़ी देर में युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है, और उसके पीछे एक अन्य आदमी भी जाता हुआ दिखाई दे रहा है.


Next Story