भारत

युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर कर दी हत्या, शादी कहीं और तय होने से था नाराज

jantaserishta.com
23 April 2022 8:44 PM IST
युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर कर दी हत्या, शादी कहीं और तय होने से था नाराज
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जान दे दी. हिजाब पहनी हुई युवती और उसके प्रेमी की लाश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंडहर पड़ी बिल्डिंग के अंदर एक कमरे से बरामद हुई है. मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का है.

खून से लथपथ एक साथ दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक हिजाब पहनी युवती और युवक का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
रिपोर्ट के मुताबिक युवती की शादी होने वाली थी. इसी वजह से प्रेमी ने पहले उसकी हत्या कर दी और फिर खुद जान दे दी. शवों के पास एक तमंचा और एक कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया गया है. दोनों शवों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने का दावा कर रही है.
मृतक युवती की पहचान रफैयतगंज की रहने वाली तबस्सुम के रूप में हुई है जबकि प्रेमी का नाम श्यामू कुमार है. दोनों की गोली लगने से मौत हुई है. खून से लथपथ दोनों के शव के पास ही तमंचा भी बरामद हुआ है.
पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि युवती घर से दवा लेने के लिए निकली थी और इसी दौरान उसे युवक खंडहर पड़ी बिल्डिंग में ले गया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी.
पुलिस के मुताबिक 16 मई को मृतक युवती की शादी थी और युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों में शादी को लेकर ही विवाद हुआ जिसके बाद प्रेमी ने उसे गोली मार दी और फिर बाद में खुदकुशी कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story