भारत

युवक ने बाइक में लगा दी आग, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
2 July 2022 3:03 PM IST
युवक ने बाइक में लगा दी आग, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

बक्सर: बिहार के बक्सर में युवक ने बीच रास्ते में ही बाइक जला दी. मामला डुमरांव इलाके का है. यहां रोड के बीचों बाइक को जब युवक ने जला दिया तो लोग भी हक्के-बक्के रह गए. बाइक जलती रही और लोग वीडियो बनाते रहे. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई.

पूछताछ में युवक ने कहा, ''चलते-चलते बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था. इसलिए मैंने उसे जला दिया. वह किसी काम की नहीं रही थी.'' युवक के इस जबाव से पुलिस भी दंग रह गई. हालांकि, उन्होंने पूछताछ के बाद युवक को घर भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि युवक बक्सर जिले के खारौली गांव का रहने वाला है. वह डुमरांव बाजार किसी काम से जा रहा था. तभी स्कूल के पास उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया. उसने बाइक को खड़ा किया और उसमें आग लगा दी. इस कारण वहां एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही.
पूछताछ में युवक ने बताया कि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. बढ़ती महंगाई में पेट्रोल खरीदना उसे और ज्यादा महंगा पड़ रहा था. बाइक में बार-बार पेट्रोल भरवा कर वह परेशान हो गया था. फिर अब जब अचानक से रास्ते में बाइक रुक गई तो उसे गुस्सा आ गया और उसने बाइक को ही जला दिया. इससे उसके लिए पेट्रोल खरीदने का झंझट ही खत्म हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story