भारत

युवक ने कहा- मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने ठोकी कील, जांच होने पर ये बात आई सामने, देखें वीडियो

jantaserishta.com
26 May 2021 4:59 PM IST
युवक ने कहा- मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने ठोकी कील, जांच होने पर ये बात आई सामने, देखें वीडियो
x

बरेली:- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों उत्तर प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है।इसमें बिना वजह घूमने वालों और बिना मास्क लगाए निकले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। बरेली में मास्क नहींं लगाने पर सख्त कार्रवाई का एक मामला सामने आया है। जिसमें महिला का आरोप है कि उसके बेटे को पुलिस के तीन सिपाही मास्क नहीं लगाने पर थाने उठा ले गए। वहां से उसे गायब कर दिया गया। तलाशने पर बेटा मिला तो मरणासन अवस्था में था। उसके हाथ और पैर में कीलें गड़ीं हुई थीं। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।



मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। थाने पहुंची जोगी नवादा में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि चौकी की पुलिस के तीन सिपाही उसके बेटे को मास्क ना लगा होने की वजह से उठा कर ले गए थे। जब चौकी से पता किया गया तो जानकारी मिली कि उसके बेटे को कहीं भेजा गया है परंतु तलाशने के बाद बेटा मरणासन अवस्था में मिला और उसके हाथ पैरों में कील गड़े हुए थे।
जब इसकी जानकारी दोबारा चौकी पुलिस को दी गई तो वह उल्टा पीड़ित को ही जेल भेजने की बात कह रहे हैं। जिसको लेकर पीड़ित की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि युवक ने खुद ही पूरा षणयंत्र रच लिया और सिपाहियों पर आरोप लगा दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। युवक की मांं का कहना है कि पुलिस के आला अधिकारी अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए उनके बेटे पर ही आरोप लगा रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story