भारत

सेना में जाने का सपना लिए दौड़ रहे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

jantaserishta.com
19 Aug 2023 10:37 AM IST
सेना में जाने का सपना लिए दौड़ रहे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
x
सदमे में परिजन.
लालकुआं: लालकुआं के हल्दूचौड़ में भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते समय गस खाकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
18 वर्षीय मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी सिंगल फॉर्म हल्दूचौड़ आर्मी की तैयारी कर रहा था। मनोज रोजाना की तरह तैयारी में लगा हुआ था। रोज की तरह दौड़ने के लिए पास के ही स्थित मैदान में चला गया। वह तेज गति से दौड़ रहा था, तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आसपास के साथी युवकों ने उसे तुरंत एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, मनोज जब नीचे गिरा, तो उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुवाती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। असली वजह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story