भारत

युवक ने तीन साल की बच्ची से किया रेप, चॉकलेट के बहाने दिया वारदात को अंजाम, हुई मौत

jantaserishta.com
16 Oct 2021 7:59 AM IST
युवक ने तीन साल की बच्ची से किया रेप, चॉकलेट के बहाने दिया वारदात को अंजाम, हुई मौत
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया. इसके बाद बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी.

दरअसल, बच्ची के परिजन मूर्ति विसर्जन में नौबस्ता गए थे. बच्ची घर पर अकेली थी. तभी पड़ोसी युवक दिनेश पासवान बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. ज्यादती की शिकार बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद युवक ने बच्ची का शव कपड़े में लपेटकर छिपा दिया.
ऐसे हुआ खुलासा
बच्ची के परिजन जब घर आए, तो उन्होंने मासूम की तलाश शुरू की. इसके बाद बच्ची के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने पड़ोसी युवक से पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. इसके बाद पुलिस ने युवक के घर की तलाशी ली, तो खून से लथपथ शव कपड़े में लिपटा रखा मिला. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, युवक पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उधर, एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जिले के एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि खागा क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story