भारत

युवक ने व्हाट्सप्प स्टेटस पर डाला अपना आखरी वीडियो, फिर नदी में कूदा, अपने आप को बताया इस चीज का आदी

jantaserishta.com
11 May 2021 4:42 PM IST
युवक ने व्हाट्सप्प स्टेटस पर डाला अपना आखरी वीडियो, फिर नदी में कूदा, अपने आप को बताया इस चीज का आदी
x

DEMO PIC

कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण वक्त में कई ऐसे मामले में भी सामने आ रहे हैं, जो झकझोर देते हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को एक 20 साल का युवक सिर्फ ये कहते हुए ही नदी में कूद गया कि वो अल्कोहलिक हो गया है.

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 20 वर्षीय मयूर जाधव ने सोमवार को एक नदी में छलांग लगा दी. उसने इस दौरान अपने फोन से एक वीडियो भी शूट किया.
अपने इस वीडियो में मयूर जाधव ने कहा है कि वह अल्कोहलिक हो गया है, ऐसे में उसका कोई फ्यूचर नहीं नज़र आ रहा है. इसलिए वह नदी में कूद रहा है. अपने इस वीडियो में मयूर ने लोगों से अपील की है कि वो उसे ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद करें, जो दूसरों को हमेशा हंसाता था. ऐसे में जब भी उसके कूदने की बात सामने आए, तो लोग हंसे.
पुलिस के मुताबिक, 20 साल के मयूर जाधव ने कल्याण-पढघा रोड पर गांधारी नदी में छलांग लगाई है. अभी पुलिस उसको ट्रेस करने का काम कर रही है.
गौरतलब है कि कोरोना संकट काल के वक्त में कई लोग डिप्रेशन में जा रहे हैं और इस तरह आत्महत्या की कोशिश के कई मामले देश के अलग-अलग हिस्सों से दर्ज किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story