भारत
युवक ने AI का किया गलत इस्तेमाल...फोटो-वीडियो देख फटी रह गई लड़की की आंखें
jantaserishta.com
3 Nov 2024 11:01 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
गोरखपुर: गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके की 14 वर्षीय किशोरी की एआई की मदद से फोटो बनाकर महाराष्ट्र का युवक ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में महाराष्ट्र अहमदनगर जालगांव चंद्रदेव नगर निवासी साहिल बालय शेख पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए मेरी नाबालिग बेटी से महाराष्ट्र का साहिल बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर बेटी से उसने वाट्सएप नंबर भी प्राप्त कर लिया। इस दौरान एक दिन एआई की मदद से बेटी के साथ् अपनी फोटो और वीडियो बनाकर वाट्सएप पर भेजा और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। बार-बार यह कहकर डराता था कि अगर पैसे नहीं दोगी तो फोटो सोशल मीडिया पर फोटो और वीडिया वायरल कर दूंगा। इसके बाद से ही नाबालिग बेटी बहुत डरी हुई है।
पूरा परिवार उस युवक से भयभीत है। इस संबंध में गोरखनाथ पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





