भारत

युवक ने युवती की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर की वायरल, एकतरफा प्यार में बन गया सनकी

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:19 AM IST
युवक ने युवती की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर की वायरल, एकतरफा प्यार में बन गया सनकी
x

नई दिल्ली: अमर कॉलोनी इलाके में युवती के दोस्ती करने से मना करने पर एक युवक ने उसका अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर वायरल कर दिया। युवती ने अपना फोटो देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता दयानंद कॉलोनी में रहती है। जबकि आरोपी युवक सराए जुलैना का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालका मंदिर गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। मुलाकात के दौरान आरोपी ने खुद को मंदिर का पुजारी बताते हुए आगे से मंदिर आने पर दर्शन करने में मदद करने की बात कही और अपना नंबर दिया।
इसी दौरान पीड़िता ने आरोपी को अपना नंबर दिया। जिसके बाद वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी देर रात को फोन करने के अलावा पिछले करीब तीन माह से उसका पीछा कर रहा था। गत दिनों आरोपी युवक ने उससे दोस्ती करने की बात कही, जिस पर पीड़िता ने उसे मना कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल कर दिया।
आरोपी ने पीड़िता के फोटो को अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगा दिया। जिससे वह फोटो सभी के पास चला गया। आरोपी के स्टेटस पर अपना फोटो लगा देख कर पीड़िता ने परिजनों को बताया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिलहाल मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story