भारत

खबर जरा हटके: युवक ने अपने अपहरण का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर...

jantaserishta.com
22 July 2021 3:01 PM IST
खबर जरा हटके: युवक ने अपने अपहरण का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर...
x
ताकि वह उससे बकरे के पैसे ना मांगे.

गाजियाबाद से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां के मुरादनगर इलाके के नूरगंज में रहने वाले एक युवक ने कुर्बानी के लिए उधार खरीदे बकरे का पैसा ना चुका पाने पर खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं उसने अपने अपहरण का लाइव वीडियो भी बनाया और व्यापारी को भेजा, ताकि वह उससे बकरे के पैसे ना मांगे.

वसीम ने बताया कि उसने दो दिन पहले एक हाजी साहब से ईद की कुर्बानी के लिए 15000 रुपये का उधार बकरा खरीदा था. लेकिन उसने बकरे की कीमत ना चुकाने को लेकर झूठा नाटक किया. इतना ही नहीं उसने अपहरण का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने पूरे नाटक का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो किया वायरल
पुलिस ने जब वसीम के अपहरण केस की जांच की, तो पता चला कि उसने मुरादनगर में ही रहने वाले एक हाजी से ईद की कुर्बानी के लिए बकरा खरीदा था. उसने दो दिन में पैसे लौटाने का वादा किया था. लेकिन जब उसके पास हाजी को देने के लिए पैसे नहीं थे तो वह अपने साथियों से ही हाथ पैर बंधवाकर झाड़ी में छुप गया और अपनी ही किडनैपिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी के हाथ पैर बंधे हैं और वह खेत में पड़ा है. आरोपी ने यह वीडियो खुद बनाया था और बकरा बेचने वाले व्यापारी को गुमराह किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नाटक का पर्दाफाश किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story