भारत

आपा खो बैठे युवक, ऑर्डर में देरी पर बेरहमी से मारपीट

jantaserishta.com
21 Dec 2025 8:06 AM IST
आपा खो बैठे युवक, ऑर्डर में देरी पर बेरहमी से मारपीट
x
वीडियो हुआ वायरल.
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक चाप स्टॉल पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. आरोप है कि चाप का ऑर्डर देर से मिलने और कर्मचारी की धार्मिक पहचान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसा में बदल गया.
यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बिसरख इलाके में स्थित एक चाप स्टॉल पर 3 से 4 युवक खाने पहुंचे थे. दुकान पर पहले से काफी भीड़ होने के कारण ऑर्डर तैयार होने में कुछ समय लग गया. इसी बात को लेकर युवकों ने स्टॉल पर काम कर रहे कर्मचारी से बहस शुरू कर दी.
आरोप है कि बहस के दौरान युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो भी बनाते हुए नजर आए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित से उसकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं और उसे डराने-धमकाने के साथ मारपीट की जा रही है. वीडियो में गलत नाम बताने जैसी बातें कहे जाने का भी आरोप है.
मारपीट का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित इरफान की शिकायत पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.
बिसरख पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में विवाद ऑर्डर में देरी को लेकर सामने आया है, हालांकि वीडियो में दिख रहे अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story