
x
वीडियो सामने आया.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क के किनारे बैठे एक युवक ने खुद को नशे का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह लड़खड़ाकर गिर गया. लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अमृतसर के हिम्मतपुरा इलाके की है. यहां एक युवक की नशे की वजह से मौत हो गई. यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसका वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक सड़क किनारे खुद को नशे का इंजेक्शन लगाता है. इसके कुछ ही सेकंड बाद उसका शरीर असंतुलित होने लगता है और वह औंधे मुंह जमीन पर गिर जाता है.
आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक बेहोश हो चुका था. घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल युवक को ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक इलाके का ही रहने वाला था और लंबे समय से नशे का आदी था.
यह घटना अमृतसर में नशाखोरी की गंभीर स्थिति को उजागर करती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, इस पर लगाम कसनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने और नशे के अवैध व्यापार को खत्म करने की अपील की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





