भारत

युवक ने गंवाया हाथ, बर्थडे पार्टी मानना बना काल, हुआ ये...

jantaserishta.com
24 Jun 2021 2:03 PM IST
युवक ने गंवाया हाथ, बर्थडे पार्टी मानना बना काल, हुआ ये...
x

दोस्त के बर्थडे पर उसके घर जाकर पार्टी मानना 17 साल के एक युवक जिंदगीभर के लिए भारी पड़ गया है। दोस्त ने उसके हाथ में जहरीले ड्रग्स का इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगुलुरु के रहने वाले पीड़ित के परिवार ने दावा किया है कि लड़के के हाथ में ड्रग्स का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके चार दिन बाद उसके हाथ में सूजन आ गया। जब वे डॉक्टर के पास गए तो बताया गया कि हाथ में जहरीला पदार्थ है और इस वजह से हाथ काटना होगा।
पीड़ित लड़के ने बताया कि उसका दोस्त वॉलीबॉल का कोच है। बर्थडे पार्टी में उसके दोस्त ने कुछ टैबलेंट्स को पानी में घोला और मिश्रण का इंजेक्शन उसके हाथ में लगा दिया। कुछ दिनों बाद इसमें सूजन आ गई। परिवार के लोग उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि हाथ में जहरीले पदार्थ का अंश है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी पहले ही वाहन चोरी के आरोप में जेल पहुंच गया है। पुलिस ने डॉक्टरों से रिपोर्ट मांगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story