भारत

विधवा महिला के साथ लिव-इन में रहता था युवक, नाराज होकर कर दी हत्या, बहन की बेटियों को छेड़ता

jantaserishta.com
11 April 2024 10:14 AM IST
विधवा महिला के साथ लिव-इन में रहता था युवक, नाराज होकर कर दी हत्या, बहन की बेटियों को छेड़ता
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस को सुलझा लिया है।
कटकमसांडी: पूर्णिया का रहने वाला गुलजार एक विधवा महिला के साथ हजारीबाग में लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। गुलजार की गलत हरकतों से आजिज आकर उसकी लिव इन पार्टनर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। डाटो करम पुलिया के पास से हत्या के बाद फेंके गए अज्ञात शव के मामले में कटकमसांडी पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस को सुलझा लिया है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह, एसआई बिरजा कुजूर की टीम ने हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाबत पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद अज्ञात शव बिहार के पूर्णिया जिले के मोहम्मद गुलजार का था।
हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक एक विधवा के साथ आठ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह शादी का झांसा के देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह विधवा की बहन की बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था। विधवा के साथ मारपीट कर उसके पैसे छीन लिया करता था।
उसकी गलत हरकतों से परेशान होकर महिला ने उसे शराब के नशे में रस्सी से गला घोंट कर मारा डाला। मर्डर के बाद महिला ने अपने दो सहयोगी- दीपक कुमार और संतन कुमार की मदद से शव को 28 मार्च की रात करम बहवा पुलिया के पास फेंक दिया था। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद किया था।
घटना के बाद तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह, एसआई बिरजा कुजूर,चालक सुधांशु कुमार सिंह, कटकमसांडी थाना में तैनात जैप एवं जिला बल के जवान शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार को मिली सूचना पर पतरातू पुलिस ने ग्राम डाडीडीह सरना स्कूल के पास एक व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ा है। बुधवार को धराए युवक के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, 3.9 एमएम की गोली और एक 315 बोर की गोली बरामद की गई। बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी साझा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story