भारत

युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

jantaserishta.com
13 Jan 2022 6:54 PM IST
युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के यमुनापार के पांडव नगर इलाके में स्थित आचार्य निकेतन में चोरी के इरादे से घर में घुसे 15 वर्षीय एक लड़के ने पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इन फुटेज में लड़का अकेले ही घर में घुसते नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक आचार्य निकेतन में जायसवाल परिवार रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर इनका पतंजलि स्टोर है। जबकि अन्य हिस्से में परिवार के सदस्य रहते हैं। बुधवार शाम परिवार ने एक लड़के को घर में घुसते देखा। लड़का तीसरी मंजिल पर पहुंच गया था। इस पर परिजनों ने जब शोर मचाया तो लड़के को पकड़े जाने का भय सताने लगा।
उसने पहल तो खुद को तीसरी मंजिल के बाथरूम में ही अंदर से बंद कर लिया। घर के सदस्यों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के ने डर की वजह से दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घर वालों ने दरवाजे की कुंडी खोलने के लिए एक बढ़ई को बुला लिया। अभी बढ़ई दरवाजा खोल ही रहा था कि अंदर बंद लड़के ने बाथरूम की खिड़की से नीचे गली में छलांग लगा दी। वह नीचे गिरते ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे पास के एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच के दौरान यह पत चला कि मरने वाला लड़का अपने परिवार के साथ शशि गार्डन में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। पिता की शशि गार्डन में किराने की दुकान है। इसके चाचा भी दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। उसकी मौत पर फिलहाल परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या सचमुच वह घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था या फिर इसकी कोई और भी वजह थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story