भारत
युवक ने पकड़ लिया अपना सिर, पूर्व विधायक लिखी कार खरीदना पड़ा भारी, क्या हुआ?
jantaserishta.com
15 March 2024 1:30 PM IST

x
चेकिंग के दौरान पकड़कर कार्रवाई की गई है।
अलीगढ़: अलीगढ़ के कस्बा दादों के एक युवक को पूर्व विधायक लिखी कार खरीदना महंगा पड़ गया। पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी का 26 हजार का चालान कर सीज कर दिया। गांव कासिमपुर कसेर निवासी पंकज यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव करीब पांच महीने पहले मेरठ से दिवंगत सपा नेता पिंटू राणा के बेटे से एक सफारी लेकर आया था। जिस पर पूर्व विधायक लिखा हुआ था।
गौरतलब है कि साल 2017 में सपा नेता पिंटू राणा की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत हो गई थी। दादों के पंकज उनके बेटे से सफारी कार को खरीदकर ले आया था। पुलिस के अनुसार युवक की शिकायत मिल रही थी। वह टोल से बचने और चेकिंग के दौरान पुलिस को गुमराह करता था। गुरुवार को वह जब गाड़ी से कहीं जा रहा था तो दादों के थाने के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया और पूछताछ की। मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने उसकी गाड़ी का 26 हजार रुपये का चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक बताया कि युवक फर्जी पूर्व विधायक लिखकर गाड़ी को क्षेत्र में कई जगह पुलिस और टोल वालों को गुमराह करता रहता था। पूर्व विधायक फर्जी तरह से लिखी गाड़ी को चेकिंग के दौरान पकड़कर कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





