भारत

युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

Shantanu Roy
28 May 2023 1:37 PM GMT
युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम
x
जांच मने जुटी पुलिस
झांसी। झांसी में ससुराल आए युवक ने सुसाइड कर लिया। 7 दिन पहले उसके साले की शादी थी। शादी के बाद अब वह पत्नी को लेने आया था। लेकिन पत्नी ने घर जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बछौनी गांव की है। दुर्गा प्रसाद (26) मध्य प्रदेश के शिवपुरी के भौती थाना के पिपरोनिया गांव का रहने वाला था। वह पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। 7 साल पहले उसकी शादी रक्सा थाना क्षेत्र के बछौनी गांव में मायाराम की मझली बेटी रेखा के साथ हुई थी। मायाराम के छोटे बेटे मनोज की शादी 21 मई को थी। शादी में शामिल होने के लिए दुर्गा प्रसाद पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा था।
दुर्गा प्रसाद के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद वह अपने घर आ गया था। उसके बाद शनिवार को पत्नी को लेने दोबारा से ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। वह कुछ दिन और मायके में रहने की जिद कर रही थी। लेकिन दुर्गा प्रसाद इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई। परिवार के लोगों के समझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। रात में दुर्गा ने गुस्से में खाना नहीं खाया। वह ऊपर कमरे में सोने चला गया। ससुराल वालों ने सुबह देखा तो वह अपने बिस्तर पर नजर नहीं आया। उन्होंने उसे खोजना शुरू किया। तब गांव के पास के जंगल में उसका शव महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। दुर्गा का शव देखकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने रक्सा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर दुर्गा प्रसाद के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। दुर्गा प्रसाद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। दुर्गा का 5 साल का बेटा और दो साल की बेटी है। इस मामले में थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि प्रांरभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Tagsयुवक ने की ख़ुदकुशीपेड़ पर फांसीगांव में मचा कोहरामयुवक ने किया सुसाइडThe young man committed suicidehanged on a treethere was chaos in the villagethe young man committed suicideउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story