भारत
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Shantanu Roy
5 April 2025 6:27 PM IST

x
परिजनों में मचा कोहराम
Bhopal. भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली। दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने पत्नी को ससुराल छोड़ दिया था, बाद में घर लौटने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एएसआई पन्ना साहू के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक अशोका गार्डन क्षेत्र के गौतम नगर में परिवार के साथ रहता था।
वह प्राइवेट काम करता था। अभिषेक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार साल पहले क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। उनके बीच अक्सर किसी बात पर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद अभिषेक ने पत्नी को उसके मायके में छोड़ दिया। कुछ देर बाद वापस आया तो उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। देर रात हमने देखा तो शव फंदे पर झूलता मिला। पुलिस मौत के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।
Tagsभोपाल आत्महत्याअशोका गार्डन फांसीपति-पत्नी विवादअभिषेक खुदकुशीBhopal suicideAshoka Garden hanginghusband-wife disputeAbhishek suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





