भारत
युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, खुद थाने पहुंची
jantaserishta.com
2 July 2023 9:05 AM IST

x
थाने में किया सरेंडर.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना में प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। महिला ने ही अपने प्रेमी की हत्या की और खुद थाने में आकर हत्या की बात कबूल करते हुए कहा, ''मैंने हत्या कर दी।''
यह मामला करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव का है, जहां तीन बच्चों की मां का गांव के ही प्रमोद कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी शादीशुदा था। आरोपी महिला ने थाने में बताया कि प्रमोद उसे तंग करता था, जिसको लेकर उसने उसे बांध दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं उसके शव को भी दफनाने का प्रयास किया गया। शव को दफनाते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पुलिस ने बरामद कर लिया।
इधर, चर्चा यह भी है कि पति और पत्नी ने मिलकर प्रमोद की हत्या की है। मामले को लेकर सरैया के पुलिस उपाधीक्षक कुमार चंदन ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या कर उसके शव को दफनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का है।मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसप्रेम प्रसंगहत्याMuzaffarpurMuzaffarpur newsMuzaffarpur policelove affairmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





