भारत

प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप

jantaserishta.com
3 Sept 2022 1:13 PM IST
प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है.
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, यहां प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को निर्वस्त्र करके ना केवल उसके बाल काटे गए बल्कि उसके साथ मीरपीट करके यातनाएं भी दी गईं. मामला मोहनगढ़ कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित हमीरनाडा गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार 20 जेजेडब्ल्यू निवासी युवक हमीरनाडा में प्रेमिका से मिलने आया था. जैसे ही लोगों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने युवक को पकड़ लिया. फिर निर्वस्त्र करके उसके बाल काटे और जमकर मारपीट की. यहां तक कि उसकी मोटरसाइकिल को भी जला दिया गया.
सोशल मीडिया पर युवक से मारपीट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को 6 से 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जैसलमेर से इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. सोजियों की ढाणी में बस्ती गांव के युवक के साथ लोगों ने मारपीट की और निर्वस्त्र करके उसके बाल काट दिए थे. पीड़ित की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी. पुलिस के अनुसार, मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का था. युवक प्रेमिका से मिलने सोजियों की ढाणी आया था, जहां 10-15 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी तोड़ी थी. उसके सिर के बाल काटे और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.
इससे पहले, उदयपुर में चरित्र पर संदेह को लेकर शख्स ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा. दोनों को पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों को मुक्त कराते हुए आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था. घटना गींगला गांव की थी.
गींगला गांव निवासी कैलाश नामक व्यक्ति ने छोटे भाई शंकर के साथ मिलकर अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को पेड़ से बांधकर उनके साथ मारपीट की. दरअसल, कैलाश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. उसने पत्नी के मोबाइल से उसके कथित प्रेमी को फोन कर अपने घर काम के लिए बुलाया. जैसे ही प्रेमी घर आया तो पहले उसे बंधक बना लिया. फिर पत्नी और प्रेमी को पेड़ से बांधने के बाद छोटे भाई शंकर के साथ मिलकर दोनों को पीटा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story