भारत

प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, हो गया कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
16 April 2022 4:08 PM IST
प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, हो गया कुछ ऐसा...
x

छपरा: बिहार के छपरा में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में दोनों की शादी करा दी. मामला तरैया थाना इलाके का है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी भाभी की छोटी बहन से प्रेम करता है और वह अक्सर उससे मिलने आता था. इतना ही नहीं युवती की शादी कहीं तय होती तो वह अपने साथ उस लड़की की तस्वीरें दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता था. उसकी इन हरकतों से युवती के परिवार के लोग परेशान थे.

गुरुवार की युवक फिर उस युवती से मिलने पहुंचा जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. उसके बाद सबने जनप्रतिनिधियों और समाज के बुद्धिजीवियों के सामने दोनों पक्षों और परिजनों की उपस्थिति में उनकी शादी करा दी. वहीं इस शादी का वीडियो भी बनाकर किसी ने वायरल कर दिया है.
वहीं नालंदा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. 5 अप्रैल को नालंदा में एक प्रेमी जोड़े को चोरी-छिपे मिलते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया. लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मंदिर ले जाकर उनकी शादी करवा दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story