भारत

युवक को अपना जीवन खत्म ही करना था, पहले ट्रेन से कूदा फिर मौत का फंदा लगाया

jantaserishta.com
30 Sept 2023 12:24 PM IST
युवक को अपना जीवन खत्म ही करना था, पहले ट्रेन से कूदा फिर मौत का फंदा लगाया
x
मरीजों में अफरातफरी मच गई।
जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के कांताडीह गांव निवासी मिंटू मांझी (23) ने शुक्रवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम पांच बजे की है। इससे इमरजेंसी में भर्ती मरीजों में अफरातफरी मच गई। बाथरूम गए सफाईकर्मी ने लाश देख होमगार्ड जवान को सूचना दी। इसके बाद साकची पुलिस ने एमजीएम पहुंचकर लाश को फंदे से नीचे उतारा।
मृतक के साथ कोई परिजन नहीं था। पुलिस ने पुरुलिया स्थित उसके गांव में परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, मिंटू पेशे से मजदूर था।
जानकारी के मुताबिक, मिंटू ने इससे पहले शुक्रवार सुबह ट्रेन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया था और उसके सिर में चोट आई थी। आदित्यपुर में रेल लाइन के किनारे वह जख्मी हालत में पड़ा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए दोपहर दो बजे एमजीएम पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story