भारत

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था युवक, मिली लाश, परिजनों ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
8 Aug 2021 3:53 PM IST
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था युवक, मिली लाश, परिजनों ने लगाया ये आरोप
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

राजस्थान के बाड़मेर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी को लेने ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंगन से शव और देसी कट्टा बरामद किया. बताया जा रहा है कि युवक और पत्नी के बीच लंबे वक्त से अनबन चल रही थी. युवक शनिवार को अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था.

मामला बाड़मेर के आरजीटी थाना इलाके के गोलियां गांव का है. यहां जालौर का रहने वाला महेश कुमार विश्नोई अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था. रात के समय कुछ अनबन हुई. इसके बाद महेश का शव ससुराल के आंगन में खून से लथपथ मिला. बताया जा रहा है कि युवक की शादी 2-3 साल पहले हुई थी.
महेश की पत्नी और उसके परिवार के लोगों की आपस में नहीं बनती थी, जिसके चलते वह लंबे वक्त से मायके में रह रही थी. लेकिन अचानक कि शनिवार को महेश अपने ससुराल पहुंचा और उसके बाद यह घटना घटित हो गई.
उधर, संदिग्ध हालत में महेश की मौत पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया. महेश के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर साजिश के तहत ससुराल बुलाया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट भी दी. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story