भारत

एटीएम से पैसे निकालने गया था युवक, लेकिन पहुंचा अस्पताल, हुआ कुछ ऐसा...मचा कोहराम

jantaserishta.com
26 July 2022 10:12 AM IST
एटीएम से पैसे निकालने गया था युवक, लेकिन पहुंचा अस्पताल, हुआ कुछ ऐसा...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एटीएम से पैसे निकालने गए युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण वह अस्पताल पहुंच गया. दरअसल, जैसे ही युवक ने एटीएम का दरवाजा खोला, वह उससे चिपक गया. क्योंकि दरवाजे में करंट आ गया था. कुछ झटके लगने के बाद युवक बाहर की तरफ जा गिरा.

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की तबियत बिगड़ते देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मामला सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का है. बैंक कर्मियों को जब इस घटना की सूचना मिली तो तुरंत वहां नोटिस चस्पा कर दिया गया. नोटिस में लिखा है, ''बारिश के कारण एटीएम पर करंट आने की संभावना है. कृपया इसे ना छुएं.''
आस-पास के लोगों ने बताया कि नोटिस चस्पा होने के बावजूद लोग वहां जा रहे हैं. इसलिए वे लोग भी लोगों को वहां जाने से खुद ही मना कर दे रहे हैं, ताकि कोई और इस घटना का शिकार ना हो जाए. लोगों ने बताया कि बरसात के कारण एटीएम के दरवाजे में करंट आ गया है.
उधर घायल युवक के भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया, ''मेरा भाई गाड़ी की सर्विसिंग कराने के लिए एटीएम से पैसे निकालने गया था. जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो करंट की चपेट में आ गया. एक मिनट तक वह दरवाजे से चिपका रहा. फिर बेहोश होकर गिर गया. आस-पास के लोगों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है. हमनें बैंक की इस लापरवाही को लेकर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है. क्योंकि करंट लगने से और भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.''
बांदा सिटी के डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके संझान में यह मामला आया है. एटीएम के बगल से घरेलू बिजली का वायर का जा रहा था, जो एटीएम के दरवाजे से लगा हुआ था. उसी के कारण दरवाजे में करंट आया है. फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत में सुधार है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story