भारत

आईफोन बेचने गया था युवक, हो गई हत्या, ये है वजह

jantaserishta.com
1 Nov 2021 10:46 AM IST
आईफोन बेचने गया था युवक, हो गई हत्या, ये है वजह
x
जानें पूरा मामला.

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां हत्या की वजह एक आईफोन बना. अमृतसर ज‍िले के गांव गुजरपुरा में रव‍िवार को हुई थॉमस की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है.

पुलिस इस कत्ल की वजह को सुनने के बाद हैरान है क्योंकि कत्ल की वजह एक आईफोन था जो मृतक बेचने गया था. खरीदने वाले आरोपी का आईफोन देख कर मन बदल गया. पैसे देने की बजाए उसने थॉमस का कत्ल कर शव को खेतों में फेंक दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अमृतसर की तहसील अजनाला में हुए थॉमस के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए एक युवक सनी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि कत्ल की वजह मृतक थॉमस का महंगा आईफोन था जो वह बेचने के लिए घर से निकला था और आरोपी सनी के पास गया था.
सनी ने आईफोन का सौदा कर लिया और पैसे देने के समय उसकी नीयत बदल गई. उसने थॉमस का कत्ल कर उसके शव को खेतों में फेंक दिया. डीएसपी जसवीर सिंह के मुताब‍िक, सनी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईफोन बरामद कर लिया है. इस मामले में गहन जांच की जा रही है. अगर इस कत्ल में कोई और दोषी पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story