भारत

अरे बाप रे! युवक को आया इतना गुस्सा...दोस्त का कान काटा फिर चबा भी लिया

jantaserishta.com
27 Feb 2025 3:44 PM IST
अरे बाप रे! युवक को आया इतना गुस्सा...दोस्त का कान काटा फिर चबा भी लिया
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
ठाणे: दोस्तों के बीच कई बार बहस के बाद लड़ाई झगड़े और मारपीट जैसी खबरें आए दिन आती हैं लेकिन हाल में जो मामला सामने आया वह हैरान करने और डरा देने वाला है. महाराष्ट्र में ठाणे के रहने वाले एक युवक ने झगड़े के बीच अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे चबा भी लिया. एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.
कासारवडावली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पाटलिपाड़ा इलाके की एक पॉश हाउसिंग सोसायटी में हुई. 37 साल के श्रवण लीखा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और आरोपी 32 साल का विकास मेनन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे. यहां हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई. इस झगड़े में मेनन अचानक हिंसक हो गया और उसने मेरे कान का एक हिस्सा काटकर चबा लिया.
लीखा ने कहा कि इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस ने मेनन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.
बता दें कि दोस्तों या सगे भाइयों में झगड़े के हिंसक हो जाने के ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं. बीते माह ठाणे से ही ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आई थी. यहां 500 रुपये को लेकर हुई बहस के बाद 32 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. नशे में चूर आरोपी सलीम शमीम खान को इसलिए गुस्सा आ गया क्योंकि उसके 27 साल के भाई नसीम खान ने उसकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story