भारत

मंगेतर को ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से मारा, इस कारण भड़का युवक

jantaserishta.com
28 Feb 2025 12:16 PM IST
मंगेतर को ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से मारा, इस कारण भड़का युवक
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मंगेतर पर उसके ही ऑफिस में हमला करने और उसे घायल करने के आरोप में 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी अक्षय पाटिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.
अधिकारी ने कहा कि आरोपी की 23 साल की पीड़ित महिला से मंगनी हुई थी, लेकिन शादी को एक साल तक रोक कर रखा गया और उन्हें मिलने जुलने और साथ में बाहर घूमने से मना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर पाटिल बुधवार को अपनी मंगेतर के ऑफिस में पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि शादी और प्रेम प्रसंग में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं. दो माह पहले महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रेम प्रसंग के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी.
यहां एक गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप करने से नाराज होकर अपने बॉयफ्रेंड पर धारदार हथियार से हमला करा दिया. इस वारदात में उसके सौतेले भाई और दोस्त ने उसका साथ दिया. पीड़ित लड़के की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. आरोपी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के बेरुखे व्यवहार की वजह से नाराज चल रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story