भारत

युवक ने दी जान, कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी

jantaserishta.com
17 Jun 2022 1:06 PM IST
युवक ने दी जान, कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

भुवनेश्वर: भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. दोस्तों और परिवार का दावा है कि अग्निपथ योजना की वजह से उसने सुसाइड की घटना को अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि सेना में भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली. भर्ती के लिए केंद्र सरकार की योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ कटक सहित ओडिशा में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. इसके अलावा देश के तमाम हिस्सों में इस योजना का विरोध हो रहा है.

बालासोर जिले के सोरो के तेंतेई गांव का रहने वाला युवक धनंजय मोहंती सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था. बुधवार देर रात उसने रस्सी के सहारे छत से लटककर जान दे दी. मीडिया से बात करते हुए धनंजय के दोस्त पिताबास राज ने कहा कि वह मेरा अच्छा दोस्त था. हम पिछले चार साल से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे. मेरे दोस्त धनंजय ने डेढ़ साल पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास किया था. उसे सेना से लिखित परीक्षा का आश्वासन मिला था. हालांकि कोरोना के दौरान लिखित परीक्षा को कई बार स्थगित किया गया था. अंततः अग्निपथ योजना के कारण इसे रद्द कर दिया गया.
दोस्त ने बताया कि WhatsApp ग्रुप के माध्यम से उसे पता चला कि यूपी, बिहार और कोलकाता के कई युवाओं ने आत्महत्या कर ली है. यह सब देखकर धनंजय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और कल रात उसने आत्महत्या कर ली. खुद को मारने से पहले उसने मुझे मैसेज भेजा था. दोस्त पिताबास ने कहा कि इस सरकार पर भरोसा मत करो और उन्हें कभी वोट मत दो. मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि 'अग्निपथ' योजना की घोषणा के बाद सेना ने लिखित परीक्षा रद्द कर दी, जिसके कारण बेटे ने ऐसा कदम उठाया. धनंजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.
धनंजय की मृत्यु के बाद, उसके माता-पिता उसके अंग दान करना चाहते थे. लेकिन सोरो अस्पताल में अंगदान की सुविधा नहीं होने के कारण मृतक के परिजन ऐसा नहीं कर पाए.
इंडिया टुडे से बात करते हुए बालासोर पुलिस के एसपी सुधांशु मिश्रा ने कहा कि मुझे सोरो की घटना की जानकारी नहीं है, मौत के सही कारण की जांच करनी होगी. बिहार, यूपी और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में चार साल के लिए सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की 'अग्निपथ' योजना का हिंसक विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा. इस बीच, केंद्र ने विभिन्न राज्यों में युवाओं के हिंसक विरोध के बीच गुरुवार को अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को इस साल से 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story