
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
रविवार की सुबह 4.22 बजे पीसीआर पर कॉल कर किसी ने पुलिस को जानकारी दी कि संगम विहार स्थित बत्रा अस्पताल के सामने थाना डी ब्लॉक साईं बाबा मंदिर पार्क के पास एक आदमी पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बत्रा अस्पताल के सामने डीडीए पार्क में पहुंची. पुलिस ने देखा कि करीब 25 साल का युवक फांसी पर लटका था. इसके बाद क्राइम टीम ने शव को नीचे उतारा.
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पार्क में मौजूद लोगों को दिखाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया. शिनाख्त के लिए युवक की तस्वीर जारी की गई, जिसके बाद उसकी पहचान संगम विहार के ब्लॉक आई-2 निवासी आमिर के रूप में हुई.
आमिर के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि आमिर बीती रात करीब 11 बजे किसी से बात कर रहा था, उसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. इस झगड़े में आमिर ने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया और गुस्से में घर से निकल गया. किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि आमिर सुसाइड कर लेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





