भारत

युवक ने दी जान, हाथ की नसें काटी, फिर...

jantaserishta.com
4 Nov 2022 9:11 AM IST
युवक ने दी जान, हाथ की नसें काटी, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

लिखा 'तेरी बहुत याद आती है'.
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि युवक किराए पर रहकर फैक्ट्री में काम करता था. वह कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, आकाश कोली नाम का युवक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी था. वह राजस्थान के मांडल कस्बे में किराए पर रहकर फैक्ट्री में काम करता था. आकाश ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर स्टेट्स अपडेट किया था, जिसमें लिखा था कि 'तेरी बहुत याद आती है'. इसके बाद युवक ने पहले अपने हाथ की नसें काटीं और फिर फांसी लगा ली.
मांडल पुलिस चौकी प्रभारी चिराग खा कायमखानी ने बताया कि आकाश कोली नाम के युवक ने किराए के मकान में सुसाइड कर लिया. मकान मालिक ने जब आकाश का शव आंगन में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. उसके गले में फंदे के साथ उसके हाथ की नसें कटी हुई थीं.
मृतक आकाश के साथी मनोज यादव ने बताया कि आकाश फैक्ट्री में काम करता था. पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था. देर रात वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और किसी परेशानी को लेकर रो भी रहा था. रात को उसे चुप कराया, वह अपने कमरे में चला गया. सुबह उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story