भारत

नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर युवक ने दी जान, इंटरनेट से सीखा नया तरीका, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

jantaserishta.com
18 Jun 2021 4:35 PM IST
नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर युवक ने दी जान, इंटरनेट से सीखा नया तरीका, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
x
नाइट्रोजन गैस शरीर में जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी.

दिल्ली से सटे नोएडा के एक होटल में एक युवक ने कथित तौर पर नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या की वजह के साथ ही यह भी लिखा है कि मरने का यह तरीका उसने इंटरनेट पर देखा था।

जानकारी के अनुसार, कर्ज और बेरोजगारी से परेशान एक युवक राकेश दास (32) ने गुरुवार देर रात एक होटल के कमरे में कथित तौर पर नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर आत्महत्या कर ली।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले राकेश दास (32) ने सेक्टर 12 स्थित एक होटल में बीती रात कमरा बुक कराया था और देर रात को पुलिस को उसकी मौत की सूचना मिली। एसीपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि राकेश दास ने एक गैस सिलेंडर के माध्यम से मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और उससे गैस मुंह में जा रही थी। नाइट्रोजन गैस शरीर में जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पहले रिलायंस जिओ कंपनी में काम करता था। पांच माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई, जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी थी। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इस प्रक्रिया में भी काफी खर्च हुआ। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ऊपर पांच लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है। उसने एक कंपनी में गुरुवार को ही नौकरी शुरू की थी, लेकिन वह नौकरी उसके स्तर की नहीं थी, जिससे वह काफी हताश था। अतः एक डिलीवरी देने के बाद वह काम पर नहीं गया और सेक्टर-12 स्थित एक होटल में उसने कमरा बुक करा लिया।
एसीपी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने मरने का यह तरीका इंटरनेट पर देखा था। उसने अपने परिवार के लोगों से माफी भी मांगी है। राकेश दास का छह वर्ष का एक बच्चा है, जबकि दो माह पहले दूसरा बच्चा पैदा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अगर मृतक के परिजन किसी खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story