भारत

युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, बनाई ये पेंटिंग छोड़ गई कई सवाल!, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
30 Dec 2021 8:07 PM IST
युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, बनाई ये पेंटिंग छोड़ गई कई सवाल!, जाने क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

बड़वानी: बड़वानी के तुलसी नगर में 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिस देखकर लग रहा है कि वह करियर को लेकर बहुत तनाव में था. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा, भविष्य के तनाव के चलते यह फैसला लिया, इसमें किसी और का दोष नहीं है. सिद्धू सोनी सेकेंड ईयर का छात्र था.

यह लिखा सुसाइड नोट में
मैं अपने भविष्य को लेकर बहुत तनाव में था. मुझे कोई और रास्ता नहीं दिख रहा था. मेरी नींद पूरी तरह से गायब हो चुकी थी. मैं मेरी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है. यह निर्णय मैंने सूझबूझ से लिया है. कृपा करके मुझे माफ कर देना. आप सभी से मैं बहुत प्यार करता हूं, करता रहूंगा.
सफलता न मिल पाने का गम
युवक prestige institute से MBA कर रहा था. प्लेसमेंट session चल रहा था, सफलता नहीं मिल पाने की वजह से परेशान था. युवक को पेंटिंग का शौक भी था. उसके सोशल मीडिया हैंडल पर कई खूबसूरत पेंटिंग्स पोस्ट की हुई है. युवक की हाल ही में बनाई गई कुछ पेंटिंग कई सवाल भी छोड़ गई है. मानो युवक अपनी पेंटिंग से बताना चाहता हो कि वो कितना अकेला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story