भारत

शादी तय होने से खफा: युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का किया गैंगरेप, शादी के कुछ दिन पहले वीडियो किया वायरल, फिर...

jantaserishta.com
31 May 2021 9:36 AM IST
शादी तय होने से खफा: युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का किया गैंगरेप, शादी के कुछ दिन पहले वीडियो किया वायरल, फिर...
x
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के नाते गांव में तनाव है.

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शादी के 5 दिन पहले ही एक युवती का अश्लील वीडियो प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवती की शादी तय होने से आहत प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया. इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा गया. पुलिस ने प्रेमी समेत चार युवक के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के नाते गांव में तनाव है. मामला कधई थाना इलाके का है, जहां एक गांव की रहने वाली युवती की शादी के पांच दिन पूर्व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. चर्चा है कि प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के बहाने गांव में बुलाया. इसके बाद शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने अपने दोस्त संग रेप किया. इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बनवाया गया और फिर उसको वायरल भी करवा दिया. घटना 20 मई की बताई जा रही है. युवती ने लोकलाज के भय से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन दो दिन पहले जब वीडियो वायरल हुआ तो गांव में हड़कम्प मच गया.
युवती के परिजनों ने कधई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. पुलिस तीन और आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. सीओ रानीगंज अतुल अंजान का कहना है दो दिनों पहले अश्लील वीडियो वायरल किया गया. चार युवकों ने युवती के साथ रेप किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन और आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story