भारत

युवक ने युवती के मांग में भरा जबरन सिंदूर, शादी का दिया झांसा, फिर किया रेप....

jantaserishta.com
3 Nov 2021 6:51 AM IST
युवक ने युवती के मांग में भरा जबरन सिंदूर, शादी का दिया झांसा, फिर किया रेप....
x
पढ़े पूरी खबर

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ गंदी हरकत हुई है. आरोपी ने युवती को बरियातू स्थित होटल ले जाकर जबरन मांग में सिंदूर भरकर शादी करने की बात कही. मांग में सिंदूर डालने के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता का यौन शोषण भी किया. इसके बाद पीड़िता ने जब उसे साथ अपने घर ले जाने की बात कही तो बड़े भाई की शादी के बाद घर ले जाने की बात कहते हुए वो होटल से निकल गया.

आरोपी युवक का नाम बंटू उर्फ विश्वजीत सिंह है. वो बिहार के आरा जिला स्थित पुरानी पुलिस लाइन बसंत कॉलोनी का रहने वाला है. पीड़िता ने युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद 24 अगस्त को आरोपी उसे लेकर बरियातू स्थित एक होटल गया. वहां कमरे में जबरन उसके मांग में सिंदूर डाल दिया.
युवती के अनुसार, आरोपी ने कोर्ट मैरिज का भी भरोसा दिलाया था. शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ 24 अगस्त और 25 अगस्त को जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वो अपने घर चला गया. घर जाने के बाद आरोपी युवती से पीछा छुड़ाने लगा, जिससे परेशान होकर युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story