भारत

लूट की नीयत से घर में घुसा युवक, तभी आई ये आवाज, आसपास के लोग हुए इकट्ठा, और फिर...

jantaserishta.com
14 March 2021 12:28 PM IST
लूट की नीयत से घर में घुसा युवक, तभी आई ये आवाज, आसपास के लोग हुए इकट्ठा, और फिर...
x

DEMO PIC

राजधानी से बड़ी खबर.

यूपी की राजधानी लखनऊ में लूट की नीयत से घर में घुसे एक युवक ने महिला को गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. यह घटना लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाना क्षेत्र की है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र की निवासी 55 साल की रौनक जहां घर में अकेली थीं. आरोप है कि रौनक को अकेले देखकर आरोपी लूट की नीयत से घर में घुस गया. रौनक ने विरोध किया तो आरोपी कलाम ने फायर कर दिया. गोली रौनक की पीठ में लगी है.
वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. मौके पर लोग पहुंचे तो रौनक लहुलुहान पड़ी थीं जबकि कलाम भी वहीं था. भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी और कलाम को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल रौनक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है. लखनऊ नॉर्थ जोन की एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर (एडीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि घटना की जांच अन्य पहलू से भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story