भारत
युवक ने जहरीली दवा खाकर दी जान, गर्लफ्रेंड ने कही थी ये बात
jantaserishta.com
28 Sept 2022 9:29 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में 22 साल के युवक ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई. लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उन पुरुषों को अनफॉलो करने से इनकार कर दिया तो युवक ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली.
सीताबुल्दी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था. उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीली दवा का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था. वह उससे भी काफी डिप्रेशन में रह रहा था.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीली दवा खाई, तब वहां खड़े एक शख्स को उसने पूरी बात बताई. फिर कहा कि वह उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए. सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
उधर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की गर्लफ्रेंड और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल जांच जारी है.
इससे पहले नागपुर में प्रेमिका के साथ शादी नहीं होने से एक शख्स इतना आहत हो गया की खुद जान दे दी. दरअसल, लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुखदेव देवरा वारखड़े के तौर पर हुई. युवक गुमगांव का निवासी था. युवक एक कंपनी में गार्ड का काम कर रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





