भारत

भाभी के साथ रेप की वारदात को युवक ने दिया अंजाम, जान से मारने की दी धमकी

jantaserishta.com
5 March 2022 7:26 PM IST
भाभी के साथ रेप की वारदात को युवक ने दिया अंजाम, जान से मारने की दी धमकी
x
पढ़े पूरी खबर

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक आरोपी ने भाभी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सोनू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर का है. यहां रेप के आरोपी सोनू को खेरली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल सोनू ने अपनी भाभी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जब भाभी ने इस बात का विरोध किया तो सोनू ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज भी किया. इस वारदात के संबंध में थाने में दर्ज कराई गई FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी सोनू ने अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी दी. मामले में शिकायत मिलने पर नोएडा पुलिस ने रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
रेप के आरोपी सोनू ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद सोनू की भाभी ने अपने पति को सारी घटना बताई. इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ​जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story